Excel Introduction in Hindi
आज का यह पाठ आपको excel का एक Overview देगा की excel का कार्य ओर इसकी बनावट किस प्रकार की होती है हम आपको excel के विभिन्न भागों के संदर्भ
मे भी अधिक गहराई से बताएंगे तो कृपया इस पोस्ट को पूरा पढे ओर अपने परिवार के सदस्यों
ओर दोस्तों को जरूर शेयर करें।
इस पोस्ट मे आप पाएंगे की मुख्य रूप से रिबन ओर शीट पर क्या कार्य होता है ओर इनपे
इतने सारे ऑप्शन क्यूँ दिए जाते हैं ओर Excel मे इनका क्या कार्य होता है।
एमएस एक्सेल क्या है?
Excel की संरचना (structure) दो भागों में बटी होती है पहला रिबन (ribbon) ओर दूसरा शीट (sheet)। जैसा की आप नीचे दिए गए चित्र मे देख पा रहे होंगे रिबन को हरे (green) कलर (colour) के आयताकार बॉक्स मे दिखाया गया है ओर शीट (sheet) को लाल (red) कलर के आयताकार बॉक्स मे दर्शाया गया है। आइए अब रिबन (ribbon) ओर शीट (sheet) की ओर अधिक गहराई से व्याख्या करें।
पहले हम रिबन को अधिक विस्तार मे समझेंगे के MS EXCEL मे रिबन होता क्या है ओर यै काम केसे करता है।
रिबन की व्याख्या (Ribbon
explained in Hindi)
जैसा की आप चित्र मे रिबन को देख पा रहे होंगे इसमे आपको काफी शॉर्टकट दिख जाएंगे
जेसे Home,
Insert, Page Layout, Formulas, Data, Review, view ओर Help आदि इन सबका काम excel मे डाटा को इस्तेमाल करने के लिए
शॉर्टकट प्रदान करना है। आसान सबदों मे कहें तो एक्सेल मे जीतने भी प्रकार की कॉमण्ड
(कॉमण्ड एक एसी क्रिया होती है जो आपको एक्सेल मे कुछ करने के लिए उचित टूल प्रदान
करती है।) दी जाती है उसके लिए शॉर्टकट प्रदान करता है।
इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार है : एक्सेल (Excel) मे टेबल (Table) ऐड करना, दो cell (इसके बारे मे आगे चर्चा करेंगे)
को आपस मे जोड़ना, अक्षर (font) का आकार या रंग बदलना या किसी
cell मे रंग भरना भी कर सकते हैं।
अगर आप एक्सेल का इस्तेमाल पहली बार कर रहे है तो एसा भी हो सकता है की रिबन आपको
बिल्कुल भी समझ न आए पर चिंता न करे धीरे धीरे आपको सब समझ मे आने लगेगा।
जेसे-जेसे आप इसका इस्तेमाल करते जाओगे आपको excel रिबन ओर अधिक समझ आता जाएगा।
टेब्स ओर रिबन (Tabs and Ribbons)
होम टैब (Home Tab)
होम टैब सबसे अधिक इस्तेमाल कीये जाने वाला कमांड टैब है। इस टैब के अंदर काफी
सारे फंक्शन आते है ओर आप अपने कार्य मे भी अधिकतर इन्ही का इस्तेमाल कर रहे होंगे।
यह टैब एक्सेल workbook का default टैब है क्योंकि आपको आपकी
जरूरत के ज्यादातर टूल इसी मे मिल जाएंगे।
इन्सर्ट टैब (Insert Tab)
जेस की नाम से ही सपस्ट हो रहा है insert (डालना) इस टैब का काम आपकी वर्क्शीट मे टेबल, चित्र, किसी प्रकार का लिंक, चार्ट
ओर चिन्ह को संमल्लित करना होता है।
पेज लेआउट (Page
Layout)
आपका पृष्ट (page) का मार्जिन को बदलने के लिए आपके पृष्ट मे कॉलम जोड़ने के लिए ओर आपके page का आकार बदलने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
फार्मूला (Formulas)
इस टैब मे वो सभी टूल्स आते है जिनका सीधा संबंध सूत्रों, संख्याओं ओर फंक्शन से होता
है यह टॉपिक अड्वान्स श्रेणी मे गिन जाता है
जिसकी चर्चा हम आने वॉले पाठों मे करेंगे।
एक्सेल शीट क्या होता है?
(Excel Sheet in Hindi)
शीट (Sheet) rows ओर Columns को
मिला कर बनाया हुआ एक समूह है जिसका इस्तेमाल हम डाटा को संग्रह करने के लिए करते हैं।
ये बिल्कुल हमारी math की textbook के पृस्ट
की तरह होती है ओर जेस उसमे डाटा को इककठा किया जाता था वेसे ही इसमे किया जाता है।
इसमे किसी भी प्रकार के डाटा को इकठा किया जा सकता है चाहे वो सब्द (letters) हो
या नंबर (numbers) हम इन्हे जहां लिखते है उसे सेल (cells) कहा जाता है।
हर एक excel cell दूसरे excel cell से अलग होता है
उसकी अपनी एक अलग पहचान होती है। जेस की चित्र मे दिखाया गया है cell (क्या हाल) cell (बुरा हाल) से अलग है।
जेसा की आप ऊपर दिए गए चित्र मे देख सकते है cell क्या हाल cell नंबर D3 पर स्थित ओर cell बुरा हाल cell F6 पर स्थित है इससे ये पता चलता है की
excel मे हर एक cell की अपनी एक अलग पहचान
होती है।
निष्कर्ष
Excel में रिबन का उपयोग
मुख्य रूप से टूल ओर कमांड तक पहुँचने के लिए किया जाता है ।
Excel की शीट rows ओर Columns से मिलकर बनी होती है।
Excel worksheet दो भागों में बटी होती है: रिबन ओर शीट।
हर एक cell की अपनी एक अलग पहचान होती है।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया तो इसे शेयर करना न भूलें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें